Advertisement

कुपवाड़ा के पंसगाम में सेना शिविर पर आतंकवादी हमला, सेना के तीन जवान शहीद

गुरुवार को जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा के पंसगाम में एक सेना शिविर में आतंकवादी हमला हुआ। कुपवाड़ा में यह हमला लगभग 5:15 बजे के पास हुआ| ताज़ा अपडेट के अनुसार दो आतंवादी मारे जा चुके है| इस हमले में अभी तक 3 जवान शहीद हो गए है| हमला अँधेरे में किया गया जिससे हमला करने में आसानी हो सके|

कुपवाड़ा के सेना शिविर में है भरी मात्रा में असला

कुपवाड़ा के पंसगाम के शिविर तोपखाने से भरा है| यहाँ पर भरी मात्रा में असला-बारूद रखा जाता है| बताय जाता है कुपवाड़ा के शिविर में सेना के लिए विशेष हथियार भी रखे जाते है| आंतकवादियो ने यहाँ सेना को कमजोर करने के इरादे से हमला किया है| यहाँ पर सेना के लिए हर प्रकार के हथियार मौजूद है| ताज़ा अपडेट के अनुसार 4-5 आतंकी हो सकते है| जिनमे से सेना ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है| आतंकियों ने सुबह अँधेरे का फायदा उठाते हुए अचानक केम्प पर हमला कर दिया| सेना ने तुरंत मोर्चा सँभालते हुए उन्हें ज्यादा अंदर तक नहीं घुसने दिया है| अभी भी केम्प में 2 आतंकियों के छिपे होने की खबर है| लगातार गोलाबारी हो रही है| सबसे पहले आतंकी ने हैंड ग्रेनेड गेट पर फेंका| उसके बाद गोलीबारी करते हुए अंदर घुस गए|

Advertisement

कुपवाड़ा के पंसगाम में सेना शिविर पर आतंकवादी हमला

कुपवाड़ा के पंसगाम में 3 जवान हुए शहीद

अभी तक के जानकारी के हिसाब से सेना के तीन जवान शहीद हो गए है| शहीदों में से एक मेजर, जेसीओ और एक जवान हैं। अचानक हुए हमले में सेना के जवान समझ नहीं पाए और उसके सैनिक घायल हो गए| जिनमे से तीन सेनिको ने मौके पर दम तोड़ दिया| जवाबी कार्यवाही में अबतक सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया है|

Advertisement

कुछ दिन पहले सामने आया विडिओ

अभी कुछ दिन पहले ही एक विडिओ सामने आया था| जिसमे हथियारों के साथ लगभग 150 आतंकी घुसपैठ करते नज़र आ रहे है| इस विडिओ को दक्षिण कश्मीर का बताया जा रहा है| इसमें दिखाया गया है कि कैसे आतंकी भारत में हमला करने के लिए तैयार हो रहे है|

Advertisement