Advertisement

जानिए किस दिन नहीं करनी चाहिए सर में तेल की मालिश, क्या हो सकता है नुक्सान?

Janiye Kis Din Nahi Karni Chahiye Sar Mein Tel Ki Malish, Kya Ho Sakta Hai Nuksan

आपने देखा होगा कि अक्सर लोग रात को तेल लगाकर सो जाते हैं, इसके पीछे उनका तर्क होता है कि ऐसा करने से उनके बालों पर और बेहतर प्रभाव पड़ेगा।

कुछ हद तक ये बात सही भी है लेकिन तेल लगाते समय एक बात का ध्यान अवश्य रखें कि कुछ दिन ऐसे भी हैं जब तेल मालिश या तेल के किसी भी प्रयोग से बचना चाहिए।

Advertisement

ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसे नियम हैं जिनका पालन करना बेहद जरूरी है ताकि मनुष्य एक सहज और सुखद जीवन व्यतीत कर सके।Janiye Kis Din Nahi Karni Chahiye Sar Mein Tel Ki Malish, Kya Ho Sakta Hai Nuksan

अब आप सोच रहे होंगे कि शनिवार और तेल का संबंध तो है लेकिन अन्य दिनों पर तेल लगाने से क्या नुकसान हो सकता है?

Advertisement

चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों आपको तेल लगाने से पहले दिन और वार का ध्यान रखना चाहिए।

ज्योतिष विद्या के अनुसार शुक्रवार के दिन तेल लगाने से परहेज करना चहिए, विशेषकर पुरुषों को तो बिल्कुल भी शुक्रवार के दिन तेल नहीं लगाना चाहिए।

Advertisement

दरअसल शुक्र ग्रह वीर्य का स्वामी है और वीर्य ही पुरुषों का तेज है। शुक्रवार के दिन तेल लगाने से शुक्र का तेज हमारे वीर्य के ऊष्ण में वृद्धि करता है। आगे चलकर यही गर्भाधान में समस्या पैदा करता है।

शास्त्रों के अनुसार रविवार के दिन भी तेल मालिश नहीं करनी चाहिए। रवि यानि सूर्य, सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है। रविवार के दिन तेल मालिश कर हम इसके ताप को और बढ़ा देते हैं।

सोमवार को तेल मालिश करने से शारीरिक दुखों की प्राप्ति होती है इसलिए इस दिन भी तेल मालिश नहीं करनी चाहिए।

Advertisement

मंगलवार को तेल लगाने से घातक बीमारियां व्यक्ति को जकड़ लेती हैं, इनमें मिर्गी, खुजली आदि शामिल हैं।

ज्योतिष विद्या के अनुसार तेल लगाने लगाने के लिए सबसे उपयुक्त दिन शनिवार है। अगर आप अपने सिर या देह पर तेल मालिश करना चाहते हैं तो शनिवार का दिन इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

Advertisement