Advertisement

पांडिचेरी के बारे में 20 रोचक तथ्य जानकारी Interesting Facts about Pondicherry GK in Hindi

Interesting Facts about Pondicherry in Hindi

इस पोस्ट में हम आपके लिए पांडिचेरी से संबन्धित रोचक जानकारी लेकर आए हैं जिसके बाद आप पांडिचेरी के बारे में 5 line, पांडिचेरी के बारे में 10 line, पांडिचेरी के बारे में 5 वाक्य, पांडिचेरी के बारे में बताइये, पांडिचेरी के बारे में  जानकारी आदि प्रश्नों का उत्तर आसानी से लिख पाएंगे।

Pondicherry FAQ in Hindi

प्रश्न : पांडिचेरी कहाँ स्थित है ?
उत्तर : पांडिचेरी बंगाल की खाड़ी कोरोमंडल तट पर स्थित है ।

Advertisement

प्रश्न : पांडिचेरी की राजधानी क्या है ?
उत्तर : यह एक केंद्र शासित प्रदेश है और पांडिचेरी ही इसकी राजधानी है।

प्रश्न : पांडिचेरी में कितने जिले हैं ?
उत्तर : पांडिचेरी 4 जिलों से मिलकर बना है – पुदुच्चेरी शहर, कराईकल, यानम और माहे ।

Advertisement

प्रश्न : पांडिचेरी की सीमा कितने राज्यों से लगी हुई है ?
उत्तर : पांडिचेरी का एक जिला केरल से, एक आँध्रप्रदेश से और दो जिले तमिलनाडु की सीमा से लगे हुए हैं ।

प्रश्न : पांडिचेरी को अब क्या पुकारा जाता है ?
उत्तर : पांडिचेरी को अब पुदुच्चेरी पुकारा जाता है । वर्ष 2006 में आधिकारिक रूप से इसका नाम पांडिचेरी से बदलकर पुदुच्चेरी कर दिया गया ।

Advertisement

प्रश्न : पांडिचेरी पहले किसके अधिकार में था ?
उत्तर : पांडिचेरी पहले ३०० वर्षों तक फ्रांस के अधिकार में था । इसी कारण यहाँ फ्रांसीसी वास्तुशिल्प और संस्कृति का प्रभाव आज भी दीखता है ।

प्रश्न : पांडिचेरी फ्रांसीसी शासन से कब मुक्त हुआ ?
उत्तर : वर्ष 1954 में पांडिचेरी फ्रांसीसी शासन से मुक्त हुआ था ।

प्रश्न : पांडिचेरी की संधि कब हुई थी ?
उत्तर : पांडिचेरी की संधि जनवरी 1754 में हुई थी । यह दुसरे कर्णाटक युद्ध को समाप्त करने के लिए ब्रिटिश और फ्रांसीसी के बीच हुई एक संधि थी ।

Advertisement

प्रश्न : पांडिचेरी की कुल जनसंख्या कितनी है ?
उत्तर : वर्ष २०११ की जनगणना के अनुसार पांडिचेरी की जनसंख्या 946600 है ।

प्रश्न : पांडिचेरी की आधिकारिक भाषा क्या है ?
उत्तर : पांडिचेरी की 4 आधिकारिक भाषाएँ हैं – तमिल, तेलगु, मलयालम और फ्रांसीसी ।

प्रश्न : पांडिचेरी का लोकनृत्य क्या है ?
उत्तर : गराडी नृत्य पांडिचेरी की प्रसिद्ध लोकनृत्य है । यह रामायण की कहानी पर आधारित है ।

प्रश्न : पांडिचेरी क्यों प्रसिद्ध है ?
उत्तर : पांडिचेरी अपने सुंदर समुद्र तटों, फ्रांसीसी सभ्यता और सुन्दर मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है जिस कारण अनेक पर्यटक यहाँ आते हैं ।

प्रश्न : पांडिचेरी से किन महान ऋषि का सम्बन्ध रहा है ?
उत्तर : पांडिचेरी से महान ऋषि अगस्त्य का सम्बन्ध रहा है ।

प्रश्न : पांडिचेरी में किस आश्रम की स्थापना हुई है ?
उत्तर : पांडिचेरी में अरविंदो आश्रम की स्थापना हुई है । यह एक प्रसिद्ध योग केंद्र भी है ।

Advertisement

प्रश्न : पांडिचेरी में कौन-कौन से प्रसिद्ध बीच हैं ?
उत्तर : पांडिचेरी में पेराडाइज बीच, औरोविल्ले बीच, प्रोमनेड बीच और सेरेनिटी बीच प्रसिद्ध बीच हैं ।

प्रश्न : पांडिचेरी की प्रसिद्ध मूर्तियाँ और स्मारक कौन-कौन से हैं ?
उत्तर : पांडिचेरी में गाँधी जी की मूर्ति, फ्रांसीसी युद्ध स्मारक, मातृमंदिर, जोसफ फ्रेंकोअस डुपलीक्स की मूर्ति और आर्क के जोन की मोर्तियाँ हैं ।

प्रश्न : पांडिचेरी में पर्यटकों के आकर्षण के और क्या केंद्र हैं ?
उत्तर : पांडिचेरी में पर्यटकों के लिए पांडिचेरी संग्रहालय, बोटानिकल गार्डन, भारथी सदन, जवाहर खिलौना संग्रहालय, ऑस्टेरी वेटलैंड, राष्ट्रिय पार्क अरिकामेडू, डुपलीक्स की प्रतिमा, राज निवास, पार्क स्मारक, आनंद रंग पिल्लई महल, विल्ल्न्नुर, आदि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं ।

Advertisement

प्रश्न : पांडिचेरी में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कौन से हैं ?
उत्तर : पांडिचेरी में एगलाइस दि नोत्रे देस एंजेल्स चर्च, दि केथेड्रल ऑफ़ आवर लेडी ऑफ़ इम्मेक्यूलेट कॉनसेप्शन, दि चर्च ऑफ़ सेक्रेड हार्ट ऑफ़ जीसस, वरदराजा पेरूमल मंदिर, श्री मनाकुला विनयागर मंदिर और कन्निगा परमेश्वरी मंदिर जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं।

प्रश्न : पांडिचेरी के किस प्रकास का भोजन खाया जाता है ?
उत्तर : पांडिचेरी में तमिल और केरल व्यंजनों के साथ-साथ बैग्युएट, ब्राओच और पेस्ट्री भी खाए जाते हैं ।

प्रश्न : पांडिचेरीमें पर्यटक क्या खरीद सकते हैं ?
उत्तर : पांडिचेरी से पर्यटक हस्तशिल्प, पत्थर और लकड़ी की मूर्तियाँ, कपड़े, शीशे का सामान, दीपक, इत्र, अगरबत्ती, मोमबत्ती आदि खरीद सकते हैं ।

प्रश्न : पांडिचेरी में पर्यटकों के लिए कौन से उत्सव आकर्षण का केंद्र हैं ?
उत्तर : पांडिचेरी में जनवरी में शॉपिंग फेस्टिवल, अगस्त माह में फ्रेंच खाद्य महोत्सव, दिसम्बर माह में योग उत्सव पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होते हैं ।

प्रश्न : पांडिचेरी कैसे पहुँचा जा सकता है ?
उत्तर : वायु मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग द्वारा पांडिचेरी पहुँचा जा सकता है ।

Advertisement

Leave a Reply