Advertisement

आयकर विभाग ने लालू एंड फैमिली की 175 करोड़ की संपत्ति की जब्त

पटना: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की फैमिली पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्यवाही की| लालू के परिवार की लगभग 175 करोड़ की बेनामी संपत्ति को विभाग ने अटैच कर दिया है|

आयकर विभाग ने लालू एंड फैमिली की 175 करोड़ की संपत्ति की जब्त

Advertisement

लालू की बेटी मीसा भारती को विभाग ने पूछताछ के लिए बुलाया था| परन्तु वो नहीं पहुंचीं| तो विभाग ने मेसा भारती समेत लालू के परिवार के और भी सदस्यों की संपत्ति सील कर दी है| विभाग ने बेनामी संपत्ति के मामले में मीसा भारती समेत परिवार के और लोगो को भी लपेट लिया है|

आयकर विभाग ने राबड़ी देवी पर भी की कार्यवाही

आयकर विभाग ने राबड़ी देवी पर भी जांच शुरू कर दी है| विभाग ने लालू परिवार के 12 प्लाट अटैच किये है| यह प्लाट मीसा भारती, उनके पति शैलेश कुमार, बहन रागिनी चंदा, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नाम पर है| विभाग ने इन सभी के खिलाफ बेनामी संपत्ति का केस भी दर्ज कर दिया है|

Advertisement
Advertisement