Advertisement

दिग्विजय का विवादित बयान, कहा हिन्दू नहीं संघी होते है आतंकवादी

हरियाणा: कांग्रेस वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान देकर राजनीती में हलचल मचा दी है| उन्होंने कहा हिन्दू आतंकवादी नहीं होते बल्कि संघी आतंकवादी होते है| उनका यह बयान हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बयान पर आया है|

अधिकतर अपने बयानों से विवादों में रहने वाले हरियाणा खट्टर सरकार के मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा था कि हिन्दू कभी भी आतंकवादी नहीं हो सकता| हमारे देश में हिन्दू आतंकवाद नाम का कोई शब्द नहीं है| ये केवल कांग्रेस सरकार के दिमाग की उपज है| अनिल विज ने बुधवार को अपने बयान में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिन्दू आतंकवाद नाम पिछली सरकार की देन है| हमारे देश के इतिहास में कभी भी इस तरह का कोई शब्द यूज़ नहीं हुआ है|

Advertisement

दिग्विजय सिंह के बयान ने मचाई राजनीती हलचल

दिग्विजय सिंह ने अनिल विज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा उन्होंने सही कहा है- हिन्दू आतंकवादी नहीं होता बल्कि संघी आतंकवादी होता है| दिग्विजय का यह विवादित बयान उस समय आया है| जब भारत की राजनीती में आधे से ज्यादा नेता और मंत्री संघ से ताल्लुक रखते है| अब देखते है कि भारत कि राजनीती में क्या हलचल मचती है|

Advertisement