Advertisement

चमकानी है किस्मत तो होली की रात कीजिये ये ज्योतिष के उपाय

Chamkani Hai Kismat To Holi Ki Raat Kijiye Ye Jyotish Ke Upaye

त्यौहार का समय हर कार्य के लिए शुभ माना जाता है और यदि इसी दौरान कुछ धार्मिक कार्य भी किए जाएं तो उसका अधिक फल मिलता है। होली की रात तो वैसे भी पूजा और ज्योतिष के उपाय करने के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से आपको आने वाले पूरे वर्ष में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी।

होली के दौरान कुछ मंत्रों का जप करने से आप महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। होली की रात देवी महालक्ष्मी सहित इष्ट देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करनी चाहिए। विशेष रूप से महालक्ष्मी जी के मंत्रों का जप तो अवश्य करें। मंत्र जप 108 बार या 1008 बार किया जा सकता है। मंत्र जप के लिए कमल के गट्टे की माला का उपयोग करना चाहिए। इस मंत्र का जप करें – मंत्र: 1. ऊँ श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।

Advertisement

बताए गए मंत्र के जप एवं पूजन विधान से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। यह बातें यदि निर्देशानुसार मानी जाएं, तो आपकी ये पूजा असफल नहीं होगी। सबसे पहली बात पूजा आरंभ करने से पहले शास्त्रानुसार नहाकर साफ वस्त्र पहनकर तैयार हो जाएं।Chamkani Hai Kismat To Holi Ki Raat Kijiye Ye Jyotish Ke Upaye

पूजा करने के लिए इस तरह की सामग्री का प्रयोग करें – महालक्ष्मी को कमल के फूल, चंदन, केसर, पीला वस्त्र, इत्र व मिठाई अर्पित करें। इसके बाद कुश के आसन पर बैठकर कमल गट्टे की माला से मंत्र का जप करें। होली के बाद हर शुक्रवार महालक्ष्मी का विशेष पूजन और इस मंत्र का जप करते रहना चाहिए।

Advertisement

महालक्ष्मी के इन उपायों को होली की रात करने से आने वाला समय सुख एवं स्मृद्धि से युक्त होगा। किंतु जीवन से जुड़े अन्य पहलुओं संबंधी उपाय भी होली की रात किए जा सकते हैं, उदाहरण के लिए विवाह बाधा दूर करने का उपाय।

होली की रात एक आसान पूजा से विवाह में आ रही बाधा को दूर किया जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति विवाह योग्य है और कुंडली के दोषों के कारण कई प्रयासों के बाद भी विवाह नहीं हो पा रहा है तो होली की रात आगे बताया जा रहा उपाय कर सकते हैं। इस उपाय से कुंडली के दोष शांत हो सकते हैं।

Advertisement

होली पर पान का 1 साबूत पत्ता, 1 साबूत सुपारी एवं हल्दी की गांठ लेकर शिव मंदिर जाएं। पान के पत्ते पर सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद अपने घर लौट आएं। घर लौटते समय पीछे पलटकर न देखें। यही प्रयोग अगले दिन फिर करें।

इससे विवाह योग को काट रहे ग्रह धीरे-धीरे शांत हो जाते हैं। लेकिन यदि तब भी परिणाम हासिल ना हो, तो इस पूजा को समय-समय पर शुभ मुहूर्त का ध्यान रखते हुए कभी भी कर सकते हैं। मान्यता है कि इस उपाय से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है और विवाह की बाधा और कुंडली के दोष शांत हो सकते हैं।

लेकिन किन्हीं कारणों से आप यह पूजा नहीं कर सकते, तो एक और छोटा सा उपाय है जो विवाह में आ रही रुकावट को दूर कर सकता है। इसके लिए ना किसी शुभ मुहूर्त की आवश्यकता है और ना ही पूजन के लंबे विधि-विधान की।

Advertisement

इसके लिए जातक को केवल होली की रात को किसी शिव मंदिर में शिवलिंग के पास दीपक जलाना है। ऐसी मान्यता है कि रात के समय शिवलिंग के पास दीपक जलाने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसा भी कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति यह उपाय करता है उसके जीवन की कई परेशानियां समाप्त हो सकती हैं।

अब होली की रात का ये आखिरी उपाय हनुमान जी की शरण में आ कर करें। इस एक उपाय से सभी कामों में सफलता और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है। जो भी भक्त सच्चे मन से हनुमान जी से सफलता एवं पारिवारिक सुख की कामना करते हुए यह उपाय करता है, उसे हनुमान जी वरदान जरूर देते हैं।

होली की रात हनुमानजी से जुड़ा यह उपाय कुछ इस प्रकार है – इसके लिए होली की रात में स्नान आदि करके पवित्र हो जाएं। यदि आप चाहें तो किसी हनुमान मंदिर जाएं या अपने घर पर ही हनुमानजी की प्रतिमा या चित्र के सामने बैठकर पूजा करें।

पूजन में हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। चोला चढ़ाएं। विधि-विधान से पूजन करें। हार-फूल, प्रसाद आदि चढ़ाएं। आरती करें। यदि प्रसाद के रूप में गुड़-चने चढ़ाएंगे तो यह श्रेष्ठ रहेगा। पूजन के बाद प्रसाद अन्य लोगों को बाँट देना चाहिए।

यदि फिर भी बताया गया यह उपाय किसी कारणवश आप ना भी कर पाएं, तो एक और उपाय है जो संतुष्ट फल की प्राप्ति कराता है। आप होली की रात हनुमान चालीसा का जप कर सकते हैं, इससे जरूर सफलता मिलेगी।

Advertisement