Advertisement

बॉलीवुड स्टार विनोद खन्ना ने ली अंतिम सांस

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का आज निधन हो गया| उनकी उम्र 70 साल थी| काफी लम्बे समय से वो बीमार चल रहे थे| मुंबई के गिरगाँव में एचएन रिलायंस फाउंडेशन और रिसर्च सेंटर में इलाज चल रहा था| बॉलीवुड में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए भारत समेत पूरा विश्व उन्हें याद रखेगा| विनोद जी का जन्म 7 अक्टूबर, 1946 को पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था| विभाजन के समय उनका परिवार मुंबई में रहने लगा था| उनके पिताजी किशनचंद्र खन्ना एक बिजनेसमैन थे|

कैंसर से पीड़ित थे विनोद खन्ना

विनोद खन्ना काफी समय से बीमार चल रहे थे| अभी कुछ दिनों पहले उनकी एक फोटो वाइरल हुई थी| जिसमे वो काफी अस्वस्थ दिखे| उनका इलाज मुंबई के एक हॉस्पिटल में चल रहा था| सूत्रों के अनुसार उन्हें ब्लड कैंसर था| परन्तु परिवार के किसी सदस्य ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की थी| उनके बेटे राहुल खन्ना ने पिछले दिनों मिडिया से बात करते हुए बताया था कि पापा की तबियत सही है| उन्हें बहुत जल्दी अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी|

Advertisement

बॉलीवुड स्टार विनोद खन्ना नहीं रहे

विनोद खन्ना की कुछ यादगार फिल्मे

बॉलीवुड में एक समय था जब विनोद जी ने अमिताभ बच्चन को टक्कर दी थी| दर्शको द्वारा उन्हें काफी पसंद किया जा रहा था| खन्ना साहब उन एक्टर में से एक है जिन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत विलेन से की थी| परन्तु धीरे-धीरे वो हीरो बन गए| उनकी अदाकारी, उनका स्टाइल युवाओ में खासा पसंद किया जाने लगा था| मेरे अपने, कच्चे धागे, गद्दार, जेल यात्रा, अमर अकबर एंथोनी, पूरब-पश्चिम, मुकद्दर का सिकंदर, मेरे अपने, कुर्बानी आदि फिल्मो में अपने दमदार रोल से दर्शको का दिल जीता|

Advertisement

राजनीती में योगदान

राजनीती में विनोद जी का सफल कॅरियर रहा है| मौजूदा समय में वो बीजेपी की सीट से गुरदासपुर लोकसभा से संसद थे| वो बीजेपी के स्टार प्रचारक भी रहे है|

Advertisement