Advertisement

भाजपा के कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, तिरुवनंतपुरम की घटना

तिरुवनंतपुरम: केरल की राजधानी में भाजपा के कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम से हमला किया गया| अभी तक हमलावर की शिनाख्त नहीं हो पाई है| ताजा रिपोर्ट के अनुसार किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है| परन्तु कार्यालय में रखा सामान पूरी तरह से जल गया है|

केरल में हो रहे है भाजपा कार्यकर्ताओ पर हमले

केरल में आये दिन भाजपा कार्यकर्ताओ पर हमले होना जारी है| तिरुवनंतपुरम के कार्यालय में जिस समय हमला हुआ, वहां कोई भी कार्यकर्ता नहीं था| अगर कोई कार्यकर्ता उस समय वहां होता, तो भरी नुकसान होने की पूरी सम्भावना थी| यह हमला किसने किया,क्यों किया| यह अभी पता नहीं चल पाया है| भारतीय जनता पार्टी ने कार्यालय पर हुए हमले के विरोध में आज हड़ताल का आयोजन रखा है|

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पत्रकारों से कहा हमारे ऊपर लगातार हमले हो रहे है| यहाँ का पुलिस प्रशासन कोई भी एक्शन नहीं ले रहा है| आज हमारे कार्यालय पर हांलाकिया गया, परन्तु अभी तक पुलिस के पास कोई इनफार्मेशन नहीं है|

Advertisement