Advertisement

लाल किले के बारे में रोचक तथ्य

Amazing Facts About Red Fort In Hindi – लाल किले के बारे में रोचक तथ्य

प्रश्न – लाल किला कहाँ स्थित है?
उत्तर – लाल किला दिल्ली में स्थित है।

प्रश्न – लाल किले को किसने बनवाया?
उत्तर – लाल किले को मुगल बादशाह शाहजहाँ ने बनवाया था

Advertisement

प्रश्न – लाल किले को बनाने में कितना समय लगा?
उत्तर – लाल किले को बनाने में 10 वर्ष लगे थे।

प्रश्न – लाल किले का निर्माण कब हुआ था?
उत्तर – लाल किले का निर्माण 1638 में शुरू हुआ और 1648 में खत्म हुआ था।

Advertisement

प्रश्न – इसे लाल किला क्यों कहते हैं?
उत्तर – लाल किले की दीवारों को लाल पत्थर से बनाया गया है इसलिए इसे लाल किला नाम दिया गया है।

प्रश्न – लाल किले में लाल पत्थर के अलावा और क्या इस्तेमाल हुआ है?
उत्तर – लाल किले के निर्माण में चुना पत्थर का भी इस्तेमाल हुआ था।

Advertisement

प्रश्न – लाल किले का असली नाम क्या है?
उत्तर – लाल किले का असली नाम है ‘किला-ए-मुबारक’।

प्रश्न – लाल किले को बनाने वाले कारीगर कौन थे?
उत्तर – लाल किले को उस्ताद हामिद और उस्ताद अहमद ने बनाया था ।

प्रश्न – लाल किला बनाने में कितना खर्च आया?
उत्तर – उस समय इसे बनाने में एक करोड़ रुपये खर्च हुए थे और लाल किला अपने समय की सबसे मँहगी इमारत थी।

Advertisement

प्रश्न – लाल किला किस नदी के किनारे स्थित है?
उत्तर – लाल किला भी आगरा में ताजमहल की तरह यमुना नदी के किनारे पर स्थित है।

प्रश्न – लाल किले में कितने गेट हैं?
उत्तर – लाल किले में दो गेट हैं – लाहौरी गेट और दिल्ली गेट।

प्रश्न – पर्यटक लाल किले में किधर से प्रवेश करते हैं?
उत्तर – दिल्ली गेट से VIPs लोग प्रवेश करते है, और आम लोग लाहौर गेट से प्रवेश करते है।

प्रश्न – लाल किला में कितने कमरे हैं?
उत्तर – लाल किले में छह कमरे और एक तहखाने पर टिका हॉल है।

प्रश्न – लाल किले की मुख्य इमारतें कौन कौन सी हैं?
उत्तर – छाबरी बाजार, लाहौरी गेट, दिल्ली गेट, रंग महल, दीवान–ए–आम, दीवाने खास, मोती मस्जिद, मुमताज महल, नौबत खाना, खस महल, हमाम, हीरा महल और चट्टा चौक।

प्रश्न – लाल किले की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई कितनी है?
उत्तर – लाल किले की लंबाई 900 मीटर, चौड़ाई 550 मीटर और अधिकतम ऊंचाई 33 मीटर है।

Advertisement

प्रश्न – भारत में लाल किला और कहाँ पर है?
उत्तर – आगरा में भी एक और लाल किला है।

प्रश्न – लाल किले पर राज करने वाला अंतिम मुग़ल शासक कौन था?
उत्तर – बहादुर शाह जफर लाल किले पर राज करने वाला अंतिम मुगल शासक था

प्रश्न – लाल किले को जीतने वाला एकमात्र हिन्दू राजा कौन था?
उत्तर – भरतपुर का महाराज जवाहर सिंह लाल किले को जीतने वाला एकमात्र हिन्दू राजा था।

Advertisement

प्रश्न – लाल किले को लेकर क्या विवाद है?
उत्तर – कुछ लोगों का मानना है कि लाल किले का निर्माण अनंगपाल तोमर ने करवाया था।

प्रश्न – क्या लाल किला सचमुच में बेच दिया गया है?
उत्तर – नहीं, लाल किले को देखरेख के लिए डालमिया ग्रुप को गोद दिया (Adopt) गया है।

प्रश्न – यूनेस्को ने लाल किले को धरोहर कब घोषित किया?
उत्तर – यूनेस्को ने लाल किले को 2007 में धरोहर घोषित किया था।

प्रश्न – लाल किले से देश को कौन संबोधित करता है?
उत्तर – स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रधानमंत्री लाल किले से देश की जनता को संबोधित करते हैं।

प्रश्न – लाल किले से देश को संबोधित करने वाला प्रथम प्रधानमंत्री कौन था?
उत्तर – देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले से पहली बार झण्डा फहरा कर देश को संबोधित किया था।

प्रश्न – लाल किला कौन से दिन बंद रहता है?
उत्तर – लाल किला सोमवार को बंद रहता है।

Advertisement

Leave a Reply