Advertisement

जहीर खान ने की सागरिका घाटगे से सगाई

भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान आखिरकार बोल्ड हो ही गए| काफी समय से जहीर और सागरिका के अफेयर के चर्चे आ रहे थे| तो खान ने इसे न छुपाते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से एक फोटो शेयर की है| जिसमे सागरिका अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती हुई नज़र आ रही है|

जहीर खान ने किया खास ट्वीट

जहीर खान ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक सन्देश के साथ सागरिका से सगाई की बात कबूली| उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा – अपनी पत्नी की पसंद पर कभी हंसना नहीं चहिये| आप उन्ही में से एक है| जीवन भर के साथी|

Advertisement

जहीर खान ने की सागरिका घाटगे से सगाई

सागरिका घाटगे ने भी किया ट्वीट

सागरिका घाटगे ने भी खान साहब का साथ देते हुए एक ट्वीट किया है जिसमे वो अपनी रिंग दिखाती हुई नज़र आ रही है| उन्होंने ट्वीट में लिखा है- ज़िंदगी भर के साथी|

Advertisement

जहीर खान ने की सागरिका घाटगे से सगाई

युवराज सिंह की शादी पर दोनों के अफेयर की खबरे सामने आयी थी| हालाँकि आज से पहले तक दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कुछ नहीं कहा था| दोनों के अफेयर की चर्चा काफी समय से चल रही थी| आजकल सागरिका खान साहब के लिए IPL में चीयर करती नज़र आ रही है| जहीर खान दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान है| सागरिका को मैच के दौरान काफी समय उन्हें चीयर करते देखा गया है|

Advertisement

कौन है सागरिका जिनके होंगे ज़हीर

सागरिका घाटगे एक राजकुमारी है| जी हाँ बहुत कम लोगो को पता है कि बॉलीवुड एक्टर विजेंद्र घाटगे की बेटी है| विजेंद्र घाटगे कागल के राजपरिवार से आते है| वही उनकी दादी इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर तृतीय की बेटी है| सागरिका ने चक दे इण्डिया में लीड रोल निभाया था| वही खतरों के खिलाडी सीजन 6 में भी नज़र आ चुकी है|

Advertisement