Advertisement

घर में किन बर्तनों के रखने से होता है वास्तुदोष, होती है हानि

Ghar Mein Kin Bartano Ke Rakhne Se Hota Hai Vastudosh, Hoti Hai Hani

बहुत ही कम बार आपने ये सुना होगा कि घर में मौजूद सूई से लेकर चौपहिया वाहन तक वास्तुशास्त्र को प्रभावित करते हैं।

वास्तुशास्त्र में नौ ग्रहों की अपनी-अलग-अलग दिशाएं और प्रभाव होते हैं। इसीलिए हर एक गतिविधि, इन ग्रहों में से किसी एक को तो अवश्य प्रभावित करती है।

Advertisement

क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि आपके घर के बर्तन भी वास्तुदोष का कारण बनकर घर की खुशहाली को प्रभावित कर सकते हैं?Ghar Mein Kin Bartano Ke Rakhne Se Hota Hai Vastudosh, Hoti Hai Hani

हम कोई मजाक नहीं कर रहे बल्कि आपको ये बताने जा रहे हैं कि आपके घर की सबसे सामान्य चीज, यानि बर्तन किस तरह ग्रहों को प्रभावित कर घर के वास्तु को खराब कर सकते हैं।

Advertisement

ऐसे बर्तन जिन्हें कभी प्रयोग में नहीं लाया गया, उन पर बुध ग्रह का आधिपत्य होता है। जब हम इन बर्तनों को ढककर रखते हैं तो ये बुध ग्रह की ऊर्जा को क्षति पहुंचाता है।

ऐसा होने पर घर में आने वाली आय और संचित धन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Advertisement

वे बर्तन जिनका संबंध भोजन परोसने से है, जैसे सर्विंग बोल्स, सर्विंग स्पूंस आदि, उन पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य होता है।

इन बर्तनों को ढककर रखने या पैक रखने से शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर होती है। ये पार्टनरशिप या बिजनेस में खलल पैदा करता है।

हम जानते हैं कि हर बर्तन को खोलकर उसका प्रयोग कर लेना किसी भी रूप में संभव नहीं है, लेकिन आप एक काम जरूर सकते हैं।

Advertisement

जितने भी पैक्ड बर्तन हैं उन्हें खोलकर एक बार धोकर, उनके ढक्कन हटाकर रख दें, ऐसा करने से शुक्र और बुध ग्रह की ऊर्जा व्यर्थ नहीं होगी।

Advertisement