Advertisement

भगवान शिव को इस वृक्ष के पत्ते चढाने से मिलता है मनचाहा वरदान

Bhagwan Shiv Ko Iss Vriksh Ke Patte Chadhane Se Milta Hai Manchaha Vardaan

पेड़-पौधों, जल, नदियों, फूल-पत्तियों, आदि में ईश्वर का वास माना गया है, इतना ही नहीं विशिष्ट देवी-देवताओं की पूजा में ही उनके पसंदीदा वस्तुओं का प्रयोग किया जाता है, जिनका संबंध कहीं ना कहीं प्रकृति से ही जुड़ा है।

कहा जाता है कि विशिष्ट फूल-पत्ते मनुष्य जीवन की बहुत सी परेशानियों का हल भी बनते हैं। इनका सही और उचित प्रयोग इंसान के जीवन की बहुत सी समस्याओं को हल कर सकता है।

Advertisement

भगवान शिव को उनके भक्त भोले-भंडारी के नाम से जानते हैं, उन्हें प्रसन्न करना बहुत आसान है। आपको यकीन नहीं होगा वे अपने भक्त की श्रद्धा देखकर, उनके द्वारा चढ़ाए गए पत्तों से भी प्रसन्न हो जाते हैं।Bhagwan Shiv Ko Iss Vriksh Ke Patte Chadhane Se Milta Hai Manchaha Vardaan

आइए जानते हैं महादेव को कौन से पत्ते चढ़ाकर आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं और अपने दुर्भाग्य को दूर कर सकते हैं।

Advertisement

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाने से वे अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

भगवान शिव को पीपल के पत्ते अर्पित करने से शनि दोष और अन्य ग्रहीय बाधाओं से राहत मिलती है।

Advertisement

बरगद के पत्ते महादेव को अर्पित करने से वे व्यक्ति की रक्षा करते हैं और दुर्घटनाओं से उनका बचाव करते हैं।

अशोक के पत्ते अर्पित करने से संतान से जुड़े कष्ट दूर होते हैं और समाज में यश की प्राप्ति होती है।

आम के पत्ते भगवान शिव को अर्पित करने से अपार धन संपत्ति की प्राप्ति होती है।

Advertisement

इसके अलावा आंकड़े के पत्ते शिव को अर्पित करने से किसी भी प्रकार का मानसिक विकार दूर होता है।

अनार के पत्ते भगवान शिव को अर्पित करने से व्यक्ति के दुख और तकलीफें दूर होती हैं।

भगवान शिव रुद्र भी हैं और भोलेनाथ भी, वे रक्षक भी हैं और विनाशक भी। यह एकमात्र ऐसे ईश हैं जो अत्याधिक जटल और उससे भी कहीं ज्यादा सरल हैं। उनके भक्त उन्हें जिस रूप में भी पूजते हैं वे उनकी मनोकामना पूर्ण जरूर करते हैं।

Advertisement