Advertisement

Suchna Lekhan Class 9 Hindi सूचना लेखन क्लास 9

सूचना लेखन क्लास 9 Suchna Lekhan Class 9 in Hindi

Suchna Lekhan Class 9 Hindi B: 21वीं सदी सूचना क्रांति का युग है। ऐसे में हर विद्यार्थी को सूचना लेखन में माहिर होना आवश्यक है जो कि न केवल परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने में सहायक होगा वरन जीवन में भी काम आएगा।

बढ़ती तकनीक उन्नति और विकास के कारण आज सूचनाओं का दायरा बढ़ता जा रहा है। बीते कल में जहां सूचनाएं अखबार पत्र और परस्पर संवाद तक सीमित रहा वहाँ आज इसके विविध माध्यमों का विकास होता जा रहा है जिससे सूचनाएं त्वरित गति से सर्वसाधारण तक सुलभ है।

Advertisement

सूचना लेखन के महत्वपूर्ण बिन्दु

  • सूचना प्रायः तीन या चार वाक्यों में लिखी जानी चाहिए।
  • सूचना पूर्ण और आसानी से समझ में आने वाली होनी चाहिए।
  • सूचना सरल शब्दों में लिखी जानी चाहिए।
  • सूचना की भाषा प्रभावपूर्ण और मर्यादित शब्दों में लिखी जानी चाहिए।
  • सूचना की लिखावट पठनीय होनी चाहिए।
  • सूचना देने वाले का नाम या स्थान विशेष की जानकारी अवश्य होनी चाहिए।
  • सूचना देने वाले के हस्ताक्षर और दिनांक अवश्य लिखा जाना चाहिए।

सूचना लेखन के लिए ध्यान देने योग्य बातें —-

1. सूचना किसे देनी है और क्या सूचना देनी है।
2. सूचना की भाषा सरल होनी चाहिए।
3. सूचना जिस बारे में हैं, उसकी समय सीमा कितनी है।
4. समय और दिनांक स्पष्ट होनी चाहिए।
5. सूचना लम्बी नहीं होनी चाहिए।
6. यदि आपके प्रश्न-पत्र में शब्द-सीमा दी गई है, तो आपको ध्यान रखना है कि आप उसी शब्द सीमा के अंदर अपनी सूचना को पूरा करें।
7. स्थान और पता सही लिखा होना चाहिए।
8. सूचना जारी करने वाले का पद लिखा होना चाहिए।

सूचना के प्रकार –

सूचना के निम्नलिखित 3 प्रकार है –

Advertisement

1. संस्थागत विद्यालई या कार्यालयी सूचना
2. व्यक्तिगत सूचना
3.निविदा या नीलामी सूचना ।

सूचना लेखन की परिभाषा suchna lekhan definition in Hindi

किसी विशेष सूचना को सार्वजनिक करना सूचना लेखन कहलाता है।

Advertisement

सूचना लेखन क्लास 9 प्रारूप Suchna Lekhan Class 9 format CBSE

सूचना लेखन का प्रारूप

सूचना
शीर्षक / संस्था

तिथि —

———————————————————————————————————————————————–

यहाँ पर सूचना लिखें।

———————————————————————————————————————————————–

 

हस्ताक्षर
नाम
पदनाम

सूचना लेखन क्लास 9 उदाहरण Suchna Lekhan Class 9 examples

आपके विद्यालय में एक पुस्तक प्रकाशन समूह की और से पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हर तरह की पुस्तकों पर 20% छूट दी जाएगी। ये पुस्तकें विभिन्न विषयों से संबंधित होंगी। इस संबंध में एक सूचना आलेख तैयार कीजिए। आप दसवीं A के छात्र अनंत कुमार हैं।

सूचना

डीएवी पब्लिक स्कूल

आनन्द विहार, दिल्ली

दिनांक – 11.12.22

सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है की अनमोल प्रकाशन दिल्ली की और से अगले सोमवार को विद्यालय में एक पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य पुस्तक पाठन में रुचि लेने वाले छत्रों को कम दाम पर अच्छी पुस्तकें उपलब्ध करवाना है। पुस्तकों के मूल्य पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

प्रदर्शनी की तिथि – 16.12.2022
स्थल – बैडमिंटन कोर्ट
समय – 10 बजे से 12 बजे तक

बलबीर सिंह

प्रधानाचार्य

डीएवी पब्लिक स्कूल आनन्द विहार, दिल्ली

सूचना लेखन क्लास 9 प्रश्न Suchna Lekhan for Class 9 important questions

सूचना लेखन प्रश्न 1 – आपके विद्यालय के वार्षिक उत्सव में नाटक मंचन हेतु इच्छुक छात्रों को जानकारी देने हेतु एक सूचना तैयार कीजिए।

Advertisement

सूचना लेखन प्रश्न 2 – आप हिन्दी छात्र परिषद के सचिव प्रगण्य हैं। आगामी सांस्कृतिक संध्या के बारे में अनुभागीय दीवार पट्टिका के लिए 25-30 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए।

सूचना लेखन प्रश्न 3 – बैंक ऑफ बरोदा की और से छत्रों के लिए एक शिक्षावृत्ति कंप के आयोजन के बारे में सूचना लिखिए। आप बैंक के मैनेजर आनंद शर्मा हैं।

सूचना लेखन प्रश्न 4 – ज्योति आई केयर फाउंडेशन’ आपकी कॉलोनी में एक कैंप लगाना चाहती है, जिसमें 50 साल से अधिक उम्र वाले स्त्री-पुरुषों की आँख संबंधी बीमारियों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। इस कैंप में साठ साल से अधिक आयु के लोगों को चश्मा मुफ़्त दिया जाएगा। कॉलोनी के सचिव की तरफ से एक सूचना आलेख तैयार कीजिए।

सूचना लेखन प्रश्न 5 – आपकी कालोनी में रियायती दर पर हेपेटाइटिस-बी के इंजेक्शन लगवाने का निर्णय सदर लायंस क्लब पंजाबी बाग दिल्ली द्वारा लिया गया है। अपनी कालोनी के सूचनापट्ट पर लिखने के लिए एक सूचना आलेख तैयार कीजिए। आप कालोनी विकास समिति के सचिव हैं।

Advertisement