Advertisement

आगरा के बारे में 20 रोचक तथ्य जानकारी Interesting Facts about Agra GK in Hindi

Interesting Facts about Agra in Hindi

इस पोस्ट में हम आपके लिए आगरा से संबन्धित रोचक जानकारी लेकर आए हैं जिसके बाद आप आगरा के बारे में 5 line, आगरा के बारे में 10 line, आगरा के बारे में 5 वाक्य, आगरा के बारे में बताइये आदि प्रश्नों का उत्तर आसानी से लिख पाएंगे।

Agra FAQ in Hindi

प्रश्न : आगरा कहाँ स्थित है ?
उत्तर : आगरा भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है । यह एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगर और पर्यटन स्थल है ।

Advertisement

प्रश्न : आगरा किस नदी के तट पर स्थित है ?
उत्तर : आगरा यमुना नदी के तट पर स्थित है ।

प्रश्न : समुद्रतल से आगरा की ऊँचाई कितनी है ?
उत्तर : समुद्रतल से आगरा की ऊँचाई लगभग 171 मीटर है ।

Advertisement

प्रश्न : आगरा का पुराना नाम क्या है ?
उत्तर : महाभारत के समय आगरा का नाम अग्रवन या अग्रबाण था । इसके बाद अंगिरा ऋषि से इसका नाम अंगिरा पड़ा और फिर यह आगरा हो गया ।

प्रश्न : आगरा को और किस नाम से जानते हैं ?
उत्तर : आगरा को ताजनगरी भी कहते हैं ।

Advertisement

प्रश्न : आगरा कितने क्षेत्र में फैला हुआ है ?
उत्तर : आगरा 4027 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है ।

प्रश्न : आगरा शहर की स्थापना कब की गई थी ?
उत्तर : वैसे तो आगरा महाभारत के समय का प्राचीन शहर था लेकिन पुस्तकों में 1504 में मुस्लिम शासक सुलतान सिकंदर लोदी द्वारा आगरा की स्थापना का जिक्र मिलता है ।

प्रश्न : आगरा में कौन सा विश्व प्रसिद्ध महल है ?
उत्तर : आगरा में विश्वप्रसिद्ध ताजमहल है । यह सफेद संगमरमर से बना हुआ है । इसे देखने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं ।

Advertisement

प्रश्न: आगरा में क्या प्रसिद्ध है?
उत्तर: आगरा का पेठा और आगरा का ताजमहल प्रसिद्ध है।

प्रश्न : आगरा का ताजमहल किसने बनवाया था ?
उत्तर : आगरा का ताजमहल मुग़ल सम्राट शाहजहाँ ने 1632 में अपनी पत्नी मुमताज महल के मकबरे के लिए बनवाया था ।

प्रश्न : आगरा रेलवे स्टेशन से ताजमहल की दूरी कितनी है ?
उत्तर : आगरा रेलवे स्टेशन से ताजमहल की दूरी लगभग 4 किलोमीटर है ।

प्रश्न : आगरा में कौन-कौन से पर्यटन स्थल हैं ?
उत्तर : सात अजूबों में से एक ताजमहल, फतेहपुर सीकरी का बुलंद दरवाज़ा, आगरा का किला, एत्मादुददौला का मकबरा, जामा मस्जिद, चीनी का रोजा, अकबर का मकबरा, मरियम का मकबरा, मेहताब बाग़, अंगूरी बाग़, ताज संग्रहालय यहाँ के पर्यटन स्थलों में से हैं।

प्रश्न : आगरा में मुगलकालीन ऐतिहासिक इमारतों के अलावा और क्या प्रसिद्ध है ?
उत्तर : आगरा में मुगलकालीन ऐतिहासिक इमारतों के अलावा आगरा का पेठा बहुत प्रसिद्ध है । पर्यटक यहाँ से पेठा ले जाना नहीं भूलते । आगरा का हस्तशिल्प भी बहुत प्रसिद्ध है।

प्रश्न : आगरा आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र क्या होता है ?
उत्तर : आगरा आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र ताजमहल होता है, जिसे देखे बिना आगरा की यात्रा अधूरी ही होती है ।

Advertisement

प्रश्न : आगरे के लाल किले का निर्माण किसने कराया था ?
उत्तर : आगरे के लाल किले का निर्माण मुग़ल बादशाह अकबर ने 1565 ई. में करवाया था ।

प्रश्न : आगरा का किला बनाने में कितने कारीगर लगे थे ?
उत्तर : आगरा का किला बनाने में चौदह लाख चवालीस हजार कारीगर लगे थे ।

प्रश्न : आगरा का किला कितने समय में बन कर तैयार हुआ था ?
उत्तर : आगरा का किला आठ वर्षों में बन कर तैयार हुआ था ।

Advertisement

प्रश्न : आगरा में कुल कितने जिले हैं ?
उत्तर : आगरा में 4 जनपद हैं – आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा एंड मैनपुरी ।

प्रश्न : आगरा में कुल कितने ब्लॉक हैं ?
उत्तर : आगरा में कुल 15 ब्लॉक हैं ।

प्रश्न : आगरा जिले में कितने गाँव हैं ?
उत्तर : आगरा जिले में 952 गाँव आते हैं ।

प्रश्न : भारत की राजधानी दिल्ली से आगरा कितनी दूरी पर स्थित है ?
उत्तर : भारत की राजधानी दिल्ली से आगरा करीब २०० किलोमीटर की दूरी पर स्थित है ।

प्रश्न : सास्कृतिक रूप से आगरा किस क्षेत्र में स्थित है ?
उत्तर : सांस्कृतिक रूप से आगरा ब्रज क्षेत्र में स्थित है ।

प्रश्न : आगरा में कौन सी बोली बोली जाती है ?
आगरा में ब्रजभाषा और हिंदी बोलियाँ बोली जाती है ।

प्रश्न : आगरा में मुख्य रूप से पहनावा क्या है ?
उत्तर : आगरा में महिलाओं का मुख्य रूप से पहनावा सूट और साड़ी है तथा पुरुष पेंट-शर्ट और कुर्ता – पायजामा पहनते हैं ।

 

Advertisement

Leave a Reply