Advertisement

अपने क्षेत्र के यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात आयुक्त के नाम पत्र लिखिए for class 6,7,8,9,10,11,12

Apne kshetra ke yatayat vyvastha ko sudharne ke liye yatayat aayukt ko Patra विषय पर विभिन्न कक्षाओं के छात्रों के लिए यहाँ पर पत्र लेखन के उदाहरण दिये गए हैं। पत्र लेखन के इन उदाहरणों के आधार पर आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पत्र लेखन कर सकते हैं।

अपने क्षेत्र के यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात आयुक्त के नाम पत्र लिखिए। ( कक्षा 11-12)

सरोजिनी विहार,
अलीगढ़,
दिनांक- 24 जनवरी 2021

Advertisement

आयुक्त,
यातायात एवं परिवहन विभाग,
अलीगढ़।

विषय- यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु।

Advertisement

महोदय,
मैं क,ख,ग अपने क्षेत्र के समस्त नागरिकों के प्रतिनिधि के रूप में आपको सूचित करना चाहता हूं कि इन दिनों हमारे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था अत्यंत जर्जर हो चुकी है। मेरा संकेत शहर के प्रमुख क्षेत्र सरोजिनी विहार से लेकर राजीव चौक से है। इस मार्ग पर एक प्रतिष्ठित विद्यालय स्थित है।

विद्यालय की छुट्टी के समय यहां की स्थिति मानव-समुद्र -सी हो जाती है। एक ओर जहां विद्यालय से निकलती छात्राओं का समूह दिखता है वही दूसरी ओर एकल-मार्गीय सड़क पर वाहनों और लोगों का हुजूम। सड़क पर चलने वाले पैदल यात्री हों या गाड़ी पर सवारी करने वाले सब बेबस और लाचार नजर आते हैं।

Advertisement

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि आप इस एकल मार्ग को द्वि-मार्गीय करने पर विचार करें। आम जनता की समस्या को देखते हुए इस मार्ग पर फ्लाइओवर बनना भी प्रस्तावित है, पर इसे आज तक अमली जामा नहीं पहनाया जा सका और वह कागजों तक ही सीमित रह गया। आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि उपर्युक्त दोनों योजनाओं को जल्दी से क्रियान्वित करवाएं । हमारे क्षेत्र के समस्त नागरिक आपकी इस कृपा के लिए सदैव आभारी रहेंगे।

सधन्यवाद,
भवदीय,
अ,ब,स

अपने क्षेत्र के यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात आयुक्त को पत्र लिखिए। (कक्षा 9-10)

25/30,
ज्ञान सरोवर मार्ग,
अलीगढ़,

Advertisement

दिनांक- 24/01/2021
आयुक्त,
यातायात एवं परिवहन विभाग,
अलीगढ़।

विषय – यातायात व्यवस्था को सुधारने के संबंध में,

महोदय,

सविनय निवेदन है कि पिछले कुछ महीनों से हमारे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था अव्यवस्थित हो गई है और इस अव्यवस्थित यातायात का प्रमुख कारण सड़क की पटरियों पर फल-फूल एवं घरेलू प्रयोग की वस्तुओं की लगने वाली दुकानें हैं। ठेलो एवं रेहड़ी वालों की वजह से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। साप्ताहिक बंदी के दिन तो यहां की स्थिति और भी भयावह हो जाती है। इस क्षेत्र के निवासियों के लिए यह रोज की समस्या बन गई है जिसका समाधान होना आवश्यक है।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस अस्थाई चल बाजार को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। इस कार्य के लिए इस क्षेत्र के समस्त नागरिक आपके सदैव आभारी रहेंगे।

धन्यवाद सहित,
भवदीय,
अ,ब,स,
अलीगढ़।

Advertisement

अपने क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुधारने के संबंध में यातायात आयुक्त को एक आवेदन पत्र लिखिए। (कक्षा 6, 7, 8)

ई105 मानसरोवर
अलीगढ़।
दिनांक- 24 जनवरी 2021,

आयुक्त,
परिवहन एवं यातायात विभाग,
अलीगढ़।

विषय – यातायात व्यवस्था को सुधारने के संबंध में।

Advertisement

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं अपने क्षेत्र की यातायात व्यवस्था के संबंध में आपको बताना चाहता हूं। रामघाट रोड अलीगढ़ शहर का व्यस्ततम क्षेत्र है। अधिक लोगों की आवाजाही, शहर के प्रमुख विद्यालय एवं प्रतिष्ठान यहीं पर स्थित होने के कारण यहां हमेशा भीड़-भाड़ रहती है। इसके कारण आम नागरिकों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है।

इसलिए आपसे विनम्र निवेदन है कि आप इस मार्ग के चौड़ीकरण के साथ-साथ पैदल यात्रियों के लिए पैदल मार्ग के निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाएं ताकि आम नागरिकों को इस समस्या से न जूझना पड़े। आपके द्वारा की गई इस कृपा का हम सदैव आभारी रहेंगे।

धन्यवाद सहित,

भवदीय,
अ,आ,ग

Patra lekhan in Hindi Class 6
Patra lekhan in Hindi Class 7
Patra lekhan in Hindi Class 8
Patra lekhan in Hindi Class 9
Patra lekhan in Hindi Class 10
Patra lekhan in Hindi Class 11
Patra lekhan in Hindi Class 12

पत्र लेखन के विषय (patra lekhan topics in Hindi), पत्र लेखन प्रारूप Patra Lekhan Formats, औपचारिक पत्र Aupcharik Patra, अनौपचारिक पत्र  Anaupcharik Patra आदि के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए यह पोस्ट पढ़ें:

पत्र लेखन PATRA LEKHAN | LETTER WRITING IN HINDI for FULL MARKS

औपचारिक एवं अनौपचारिक पत्र लेखन के 100 से अधिक उदाहरण 

आशा है कि यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात आयुक्त के नाम पत्र विषय पर प्रस्तुत पत्र लेखन के उदाहरण आपके लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। आप इन पत्रों में थोड़ी बहुत फेर-बदल कर मिलते जुलते विषयों पर पत्र लेखन के प्रश्न हल कर सकते हैं। परीक्षा में अच्छे अंक लाने में सहता मिलेगी जैसे – , अपने क्षेत्र की यातायात व्यवस्र्ा को सुधारने के लिए आयुक्त यातायात के नाम पत्र ललखखए, सड़क परिवहन के प्रबंधक को बसों की कुव्यवस्था के लिए शिकायती पत्र लिखिए, सड़कों पर होने वाली दुर्घटना से बचाव के लिए परिवहन विभाग के सचिव को पत्र लिखिए, ट्रैफिक की समस्या के लिए पुलिस अधिकारी को पत्र, अपने बड़े भाई के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।, परिवहन विभाग को पत्र, अपने राज्य के परिवहन विभाग के अधिकारी को परिवहन व्यवस्था में सुधार करने का आग्रह करते हुए पत्र लिखिए, माता जी द्वारा भेजी गई कहानी की पुस्तक के लिये उन्हे धन्यवाद देते हुए पत्र लिखे.

कृपया अपने सुझाव हमें अवश्य भेजें।

Hindi Patra Lekhan Topics

 

Advertisement

Leave a Reply