Advertisement

घर में क्यों नहीं रखते महाभारत? Ghar mein Mahabharat

Ghar mein Mahabharat kyon nahin rakhni chahiye?

अधिकांश हिन्दू परिवारों में धर्मग्रंथ के नाम पर रामचरितमानस या फिर श्रीमद्भागवत पुराण ही मिलता है। महाभारत जिसे पांचवां वेद माना जाता है, इसे घरों में नहीं रखा जाता। बड़े बुजुर्गों से पूछें तो जवाब मिलता है कि महाभारत घर में रखने से घर का माहौल अशांत होता है, भार्इ्यों में झगड़े होते हैं। क्या वाकई ऐसा है? अगर वह मिथक है तो फिर हकीकत क्या है, क्यों रामायण को घर में स्थान दिया जाता है, लेकिन महाभारत को नहीं।

Ghar mein Mahabharat kyon nahin rakhni chahiyeमहाभारत की कहानी मुख्य रूप से भले ही चचेरे भाइयों के बीच युद्ध की कहानी हो लेकिन महाभारत की शिक्षाएं जीवन के अन्य बहुत से पहलुओं के लिए भी उपयोगी हैं। महाभारत युद्ध के पश्चात मृत्यु का इंतजार कर रहे भीष्म पितामह ने पांडवों को कुछ ऐसी शिक्षाएं प्रदान कीं, जो किसी भी इंसान को एक बेहतरीन नेता बना सकती हैं। इसके अलावा पांचों भाइयों की पत्नी होने के बावजूद द्रौपदी और पांडवों के बीच संयमित संबंध भी महाभारत का एक अन्य महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Advertisement

लेकिन फिर भी राम और रावण के युद्ध की कहानी रामायण हर किसी के घर में मिलती है, यहां तक की नई-नवेली दुल्हन को भी उसके परिवारवाले रामायण देकर ही घर से विदा करते हैं परंतु महाभारत कोई भी अपने घर में नहीं रखता। क्या आप जानते हैं इसके पीछे कारण क्या है?

वास्तव में महाभारत रिश्तों का ग्रंथ है। पारिवारिक, सामाजिक और व्यक्गित रिश्तों का ग्रंथ। इस ग्रंथ में कई ऐसी बातें हैं जो सामान्य बुद्धि वाला इंसान नहीं समझ सकता। पाँच भाईयों के पाँच अलग अलग पिता से लेकर एक ही महिला के पांच पति तक। सारे रिश्ते इतने बारीक बुने गए हैं कि आम आदमी इसकी गंभीरता और पवित्रता नहीं समझ सकता।

Advertisement

वह इसे व्याभिचार मान लेता है और इसी से समाज में रिश्तों का पतन हो सकता है। इसीलिए भारतीय मनीषियों ने महाभारत को घर में रखने से मनाही की है, क्योंकि हर व्यक्ति इस ग्रंथ में बताए गए रिश्तों की पवित्रता को समझ नहीं सकता। इसके लिए गहन अध्ययन और फिर गंभीर चिंतन की आवश्यकता होती है, जिसका जनसाधारण में नितान्त अभाव है।

इसके अलावा मुख्य कारण यह है कि इसमें भाई-भाई, गुरू – शिष्य, चाचा – भतीजा आदि अपने पवित्र रिश्तों में आपस में कलह एवं युद्ध दिखाया गया है। रामायण में रिश्तों में मर्यादा का वर्णन है।

Advertisement
Advertisement