Advertisement

क्या सच में लड़के का जॉब देख कर लड़कियां करती हैं लड़के को पसंद?

Kya Ladke ka job dekhkar ladkiyan karti hai ladke ko pasand?

लड़के-लड़कियों के बीच पारस्परिक आकर्षण होना आम बात है, उनका एक- दूसरे को पसंद करना, एक-दूसरे को इम्प्रेस करने की कोशिश करना बहुत स्वाभाविक है। लड़कों की पसंद के बारे में कहा जाता है कि गर्लफ्रेंड के रूप में भले ही उन्हें मॉडर्न लड़कियां पसंद आती हैं लेकिन जब बात शादी की होती है तो उन्हें ऐसी लड़कियां ही पसंद आती हैं जो उनका और उनके परिवार की देखभाल कर सकें। वहीं अगर जॉब या वर्क प्रोफाइल की बात करें तो यूं तो लड़के मॉडलिंग करने वाली लड़कियां, एयर हॉस्टेस और ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी लड़कियों के प्रति आकर्षित होते हैं, लेकिन अगर उन्हें शादी करनी हो तो वे ऐसी लड़की का चुनाव करते हैं जो या तो हाउसवाइफ बनने के लिए तैयार हो या फिर ऐसी जॉब करती हो जिससे कि वह घर को भी टाइम दे सके। लेकिन लड़कियों की च्वॉइस का क्या? हम आपको बताते हैं कि लड़कियों को कैसे और किस तरहे के प्रोफेशन से जुड़े लड़के पसंद आते हैं।

Ladke ka job dekhkar ladkiyan karti hai ladke ko pasand1. लड़कियों को इंजीनियर्स भी पसंद आते हैं। उनके पास जॉब भी अच्छी होती हैं और वे बहुत कूल भी माने जाते हैं।

Advertisement

 

2. लड़कियों को वे लड़के बहुत आकर्षित करते हैं जो लेखन के क्षेत्र से जुड़े होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे लड़के बहुत संवेदनशील होते हैं और भावनाओं को समझ सकते हैं।

Advertisement

3. लड़कियों को अपनी तस्वीर खिंचवाना बहुत पसंद होता है इसलिए उन्हें लड़के भी ऐसे पसंद आते हैं जो अच्छी तस्वीरें खींच सकते हों, इसीलिए उनकी लिस्ट में फोटोग्राफर्स का भी नाम है।

4. अगर हस्बैंड अच्छा खाना बना ले तो इससे ज्यादा कोई क्या मांग सकता है। कौन पूरा दिन रसोई में खाना बनाते हुए गुजारना चाहता है, इसलिए उन्हें शेफ पसंद आते हैं ताकि बैठे-बिठाए उन्हें अच्छा खाना मिलता रहे।

Advertisement

5. यूनिफॉर्म में लड़के वैसे भी स्मार्ट लगते हैं। इस क्रम में सेना के जवान लड़कियों की लिस्ट में टॉप पर हैं।

6. यूनिफॉर्म के साथ-साथ पायलट्स में गजब का आकर्षण और दुनिया घूमने की ललक होती है। वे वेल ग्रूम्ड होते हैं, अच्छा कमाते हैं, पढ़े-लिखे होते हैं, ये सब लड़कियों को बहुत रिझाता है।

7. डॉक्टर पेशे से जुड़े लोग लड़कियों को बहुत आकर्षित करते हैं। वे दिमागदार, लॉजिकल और स्मार्ट जो होते हैं।

Advertisement

8. लड़कियों की लिस्ट में बिजनसमैन भी शामिल हैं। पैसे की कमी ना होना इसके लिए एक बड़ा कारण है।

यह भी पढ़िए – 8 इशारे जो बताते हैं कि लड़की बनाना चाहती है आपको अपना बॉयफ्रेंड !

वैसे एक अनेकों सर्वे में यह बात निकल कर सामने आई है कि आर्मी अफसर लड़के हमेशा से लड़कियों की पहली पसंद होते हैं चाहे किसी भी देश कि लड़कियां हो. क्यूंकि आर्मी अफसर सबसे ज्यादा स्मार्ट, फिट और अट्रैक्टिव होते हैं और उनका बिहेवियर भी अच्छा होता है.

Advertisement