Advertisement

घर से गुड़ खाकर जरूर निकलना चाहिए, क्योंकि…..

Ghar se gud ya meetha kha kar kyon nikalna chahiye?

मिठास हो तो जिंदगी के पल कुछ ज्यादा खूबसूरत, कुछ ज्यादा मधुर और कुछ ज्यादा यादगार बन जाते हैं। लेकिन जिंदगी में मिठास हो, इसके लिये जीवन में पूर्णता होना जरूरी है। पूर्णता यानी हर तरह से सुखी और संपन्न जीवन यह तभी संभव है, जब आप सफल हो। सफल होने के लिए आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि गुड़ खाकर कुछ भी कार्य करने से हमें सफलता मिलती है। घर से गुड़ खाकर निकलना शुभ होता है। इसे एक अच्छा शकुन माना जाता है। गुड़ खाने से हमारा मन शांत रहता है। हमारे विचार भी गुड़ की तरह ही मीठे और सकारात्मक हो जाते हैं। हमारी वाणी में मिठास आ जाती है।
यदि हमारा मन किसी दुखी करने वाली बात में उलझा हुआ है और हम गुड़ खा लेते हैं तो तुरंत ही मन प्रसन्न हो जाता है। गुड़ खाने से हम किसी भी कार्य को ज्यादा अच्छे से कर सकते हैं। दरअसल, ज्योतिष के अनुसार जन्मकुण्डली में सूर्य ग्रह अधिक मजबूत स्थिति में ना होने पर या अशुभ होने पर नकारात्मक विचार अधिक आते हैं। माना जाता है कि गुड़ खाने से इसका अशुभ प्रभाव कम हो जाता है। इसीलिए कहा जाता है कि घर से निकलते समय गुड़ खाने से हमारे सभी नकारात्मक विचार समाप्त हो जाते हैं और हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही यह वैज्ञानिक मान्यता है कि मीठा खाने से रक्त संचार बढ़ जाता है। एनर्जी मिलती है। इसलिए घर से निकलने से पहले से थोड़ा गुड़ जरूर खाना चाहिए।

Advertisement

Leave a Reply