Advertisement

क्यों नल से टपकते पानी को माना जाता है वास्तु दोष?

Nal se tapakte pani ko Vastu Dosh kyon mana jata hai?

एक छोटी सी बात, जिस पर अधिकाँश लोग ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ये बात बिगाड़ सकती है आपके घर का बजट। वास्तुशास्त्र हमारे आस पास फैली सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांत पर कार्य करता है। इसी वजह से यदि किसी व्यक्ति के घर में कोई नकारात्मक वस्तुएं हैं तो वह गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं।
अगर किसी घर में कहीं भी लगातार नल से पानी टपकता रहता है तो यह भी एक गंभीर वास्तु दोष माना जाता है। माना जाता है कि जिस घर में जैसे जैसे नल टपकता रहता है वहां वैसे वैसे धन का अपव्यय होता है। ऐसे घरों में हमेशा ही पैसों की तंगी बनी रहती है। घर में पानी का अपव्यय कई प्रकार के वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इन दोषों का सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर और आर्थिक जीवन पर पड़ता है। अतः पानी को अपव्यय को रोका जाना चाहिए। लगातार टपकते नल को तुरन्त ही ठीक करवाना चाहिए। नलों के साथ ही टंकियों की मरम्मत करवाएं और नियमित रूप से पानी टंकियों की साफ सफाई करवाएं। घर में कहीं भी नमी हो तो उसका उचित उपचार करवाएं। ऐसा करने पर आपके घर और परिवार के सदस्यों की बहुत सी आर्थिक परेशानियां स्वतः दूर हो जाएंगी।

Advertisement

Leave a Reply