Advertisement

क्यो पलंग पर एक ही गद्दा रखना चाहिए?

Palang par ek hi gadda kyon rakhna chahiye?

घर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे इसके लिए शास्त्रों में कई परंपराएं और शकुन-अपशकुन बताए गए हैं। इसके अलावा घर में रखी वस्तुओं की स्थिति का भी हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है। घर में किसी प्रकार की समस्या न रहे इसके लिए जरूरी है घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे और नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय न हो सके।
वास्तु और धर्म शास्त्रों के अनुसार वातावरण में सकारत्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार की ऊर्जा सक्रिय रहती है। यदि नकारात्मक ऊर्जा अधिक सक्रिय हो जाए तो जीवन में कई प्रकार की समस्याएं प्रारंभ हो जाती हैं। इस प्रकार की परिस्थितियों से बचने के लिए जरूरी है कि घर में ऐसी वस्तुएं न रखें जो नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं।
चैन की नींद के लिए जरूरी है आरामदायक गद्दे का होना। इस संबंध में वास्तु में बताया गया है कि विवाहित दंपत्ति के लिय जरूरी है कि उनके पलंग पर गद्दा एक ही हो। अक्सर ऐसा होता है कि यदि पलंग बड़ा है तो उस पर दो गद्दे बिछाए जाते हैं। वास्तु के अनुसार इस प्रकार पति पत्नी के लिये यह बात नकारात्मक मानी जाती है। इसी वजह से पलंग पर एक ही गद्दा होना शुभ माना जाता है। पलंग पर दो गद्दे होते हैं तो पति पत्नी के बीच तनाव पैदा होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। गद्दों के बीच दूरी दंपत्ति के रिश्ते में भी दूरी बढ़ा सकती है। इसी वजह से वास्तुशास्त्रके अनुसार पति पत्नी को एक ही गद्दे का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। पलंग चाहे जितना बड़ा हो उसकी की लंबाई और चैड़ाई के अनुसार एक ही गद्दा बनवाया जा सकता है। इस टिप्स को अपनाने से पति पत्नी के मध्य परस्पर प्रेम बना रहेगा और दोनों के वैवाहिक जीवन में सब अच्छा ही अच्छा होगा।

Advertisement

Leave a Reply