Advertisement

हसीन जिंदगी

जिंदगी कितनी हसीन है पर इसमें हजारों दर्द है।

एक दर्द उस लड़की का भी जो अभी उड़ना ही सीख रही थी कि किसी ने उसके पंख ही काट डाले ओर उस बेचारी को पता भी नहीं चला।

Advertisement

वो इस बात को समझने की कोशिश ही कर रही थी की उस को उस दरिंदे ने प्यार से बेहला कर अपने वश में कर लिया ओर वो मासूम इस बात को समझ ही ना सकीं।

जिसको अपना गुरु माना वही दरिंदे निकले। वह नादान कभी किसी को कुछ ना बता पायी, ना जाने क्यू उसको एक डर था की कही सब उसको ही ना गलत समझ बेठे और उसके अपने उसका साथ दे ना दे।

Advertisement

वह बड़ी अवश्य हो गई पर कभी किसी को बताने की हिम्मत नहीं कर पायी की बाल अवस्था मे उसके साथ क्या हुआ था और आज भी जब वह सब कुछ याद करती है तो खुद से घृणा करती है कि क्यू मै ही क्यू? क्या कसूर था मेरा जो बार बार मेरे साथ ये हुआ..अखिर क्या गलती थी जो ये सजा मिली मुझको जिसका कभी दुनिया वालों को पता भी नहीं चला, क्यू लड़ने की हिम्मत नहीं है उस से जिसने ये किया। किस किस से लड़ना पड़ेगा बस यही सोचकर चुप हू।

अब तो जिंदगी ही निकलती जा रही हैं, पर शायद मरते समय वह जरूर ये सब याद करेगा की उस ने उस मासूम की ज़िंदगी शुरु होने से पहले ही खत्म करदी थी।

Advertisement

“आज भी जब एक बच्ची घर से बाहर निकलती है तो हज़ारों दरिंदे उसपे अपनी नजरे लगाए बेठे होते है, पर वो मासूम हर सुबह यही सोचकर घर से निकलती है की ज़िंदगी बहुत हसीन है”।

Advertisement