Advertisement

1 जुलाई से सऊदी अरब में भारतीयों का रहना होगा मुश्किल, पड़ेगी टैक्स की मार

सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों पर वहां की सरकार 100 रियाल का टैक्स लगा रही है| 1 जुलाई से सऊदी में रहने वाले परिवार के प्रत्येक निर्भर सदस्य पर 100 रियाल का टैक्स लग जायेगा| इस कारण लोग अपने परिवार वालो को भारत वापस भेज रहे है|

सऊदी अरब में भारतीयों को देना होगा 100 रियाल का टैक्स

जहाँ भारत में 1 जुलाई से जीएसटी लागू हो रहा है| वही सऊदी अरब में 1 जुलाई से भारतीय अप्रवासियों को आर्थिक मार झेलनी पड़ेगी| टाइम्स ऑफ़ इण्डिया में छपी खबर के अनुसार वहां पर परिवार में जितने भी आश्रित लोग है| उन पर प्रति व्यक्ति 100 रियाल प्रति महीने के हिसाब से टैक्स लगेगा| जिसे देखते हुए वहां रह रहे भारतीय अपने परिवार के सदस्यों को वापस भारत भेज रहे है| भारतीय करेंसी के हिसाब से 1700 रूपए प्रति महीने प्रत्येक निर्भर व्यक्ति के देने होंगे एक जुलाई से| यह वहां रह रहे भारतीयों के लिए बड़ा आर्थिक बोझ बनेगा| इसी कारण न चाहते हुए भी परिवार के लोगो को अपने सेज-सम्बन्धियों को वापस भारत भेजना पड़ रहा है|

Advertisement

1 जुलाई से सऊदी अरब में भारतीयों का रहना होगा मुश्किल

सऊदी अरब में सबसे ज्यादा लगभग 41 लाख भारतीय रह रहे है| जिसे देखते हुए ही वहां की सरकार ने यह फैसला लिया है| प्रवासी अधिकारों के लिए काम करने वाले भीम रेड्डी ने बताया अब 1 जुलाई से न चाहते हुए भी लोगो को बैचलर्स की जिंदगी जीनी पड़ेगी| वहां काम कर रहे एक भारतीय ने कहा अब बहुत मुश्किल होगा अपने परिवार को सऊदी में लाना| अब हम परिवार के होते हुए भी बिना परिवार के ही रहेंगे| इतना टैक्स देना हर किसी के लिए आसान नहीं है|

Advertisement
Advertisement