Advertisement

साध्वी ने दिया विवादित बयान: कहा बीफ खाने वालो को फांसी पर लटकाया जाये

गोवा: साध्वी को भारत मे अधिकतर लोग जानते है, क्यूकी उनके भाषण हमेशा विवादित रहते है| ऐसे ही एक भाषण मे उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान मे अगर कोई भी बीफ खाता दिखे तो उनको फांसी पर लटका देना चाहिए | सरस्वती ने कहा, कि हिंदुओं को अपनी बेटियों को “लव जिहाद” से बचाने की जरूरत है, वह यही पर नहीं रुकी उन्होंने अपने बयान मे कहा कि अगर हम शस्त्र नहीं रखेंगे तो आने वाले समय मे हमारा विनाश निश्चित है|

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से साध्वी सरस्वती को “स्थिति प्रतीक” के रूप में गोमांस खाने वाले लोगों को फांसी देने के लिए केंद्र सरकार से “अनुरोध” किया है| उन्होंने हिन्दू लोगो से लव जिहाद से हमारी महिलाओं को बचाने के लिए हथियारों के प्रयोग का आग्रह किया। उन्होंने सनातन संस्थान से जुड़ी हुई, हिंदू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय अखिल भारतीय हिंदू कन्वेंशन के उद्घाटन पर टिप्पणी की थी। आरएसएस, बीजेपी और विहिप ने पहले घटना और संगठन से खुद को अलग कर लिया था, और उनके प्रतिनिधित्व करने वाले कोई नेता मौजूद नहीं थे।

Advertisement

साध्वी सरस्वती ने अपने भाषण के दौरान सभी को आकर्षित करने के लिए कहा कि हमारे लिए “सबसे बड़ी चुनौती” एक गैर हिन्दू को हिन्दू धर्म मे परिवर्तित करना नहीं है बल्कि अपने हिन्दुओ को हिंदू बनाना है|

साध्वी ने दिया विवादित बयान: कहा बीफ खाने वालो को फांसी पर लटकाया जाये

Advertisement

गोमांस खाने वालो को बीच चौराहे पर लटका देना चाहिए

गोमांस खाने पर, उन्होंने कहा, जो व्यक्ति अपनी माँ ( गौ माता ) का मास खाने को अपना स्टेटस सिंबल मानता है, ऐसे व्यक्तिओ के लिए मे सरस्वती अपनी भारत सरकार से निवेदन करती हू कि उनको फांसी पर लटका देना चाहिए बल्कि उन्हें बीच चौराहे पर फांसी देनी चाहिए, ऐसा करने के बाद ही उन लोगो को पता चलेगा कि गौ माता का अनादर करने की क्या सजा है| ऐसा करने के बाद ही लोगो के मन मे डर आएगा|

Advertisement