Advertisement

पुलिस थाने को जलाओ : कांग्रेस के विधायक शकुंतला खटिक ने मध्य प्रदेश में भीड़ को उकसाया

इंदौर: मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक शकुंतला खटिक का इंदौर से एक विवादास्पद वीडियो सामने आया है| जिसमें शकुंतला खटिक पार्टी के कर्मचारियों और किसानों को आस-पास के पुलिस स्टेशन को जला देने के लिए उकसा रही है।

कांग्रेस के विधायक शकुंतला खटिक ने मध्य प्रदेश में भीड़ को उकसाया

Advertisement

मध्य प्रदेश में हो रहा है किसान आंदोलन

उनका यह भड़काऊ भाषण कैमरा पर पकड़ा गया और साथ ही वायरल भी होता चला गया| कहा जाता है कि वह विधायक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीब हैं। वीडियो को मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विटर पर भी साझा किया है। खुद का बचाव करते हुए खटिक ने कहा है कि वीडियो उनकी छवि को खराब करने के लिए सामने लाया गया है। चूंकि राज्य में हिंसा फैली हुई है| इसलिए भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह किसानों को हिंसक होने के लिए उकसा रही है| कांग्रेस बड़े पैमाने पर आग लगाने की कोशिश करवा रही है।

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बीजेपी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिंह राव ने कहा, किसान शांति से अपने मुद्दों को उठा रहे हैं| लेकिन कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हिंसा में शामिल हैं। हमने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्दी ही असामाजिक तत्वों को पकड़ा जायेगा| राज्य सरकार किसानो की खुशहाली के लिए कुछ भी करने को तैयार है|

Advertisement
Advertisement