Advertisement

एक बार फिर रियल लाइफ हीरो बनेंगे अक्षय कुमार, 64 मजदूरों की बचाएंगे जान

मुंबई: बॉलीवुड खिलाडी अक्षय कुमार एक बार फिर से रियल लाइफ हीरो का किरदार निभाने जा रहे है| सूत्रों के मुताबिक अक्षय ने एक फिल्म साइन की है| जिसमे वो रियल लाइफ हीरो जसवंत सिंह गिल की भूमिका निभाने जा रहे है|

एक बार फिर रियल लाइफ हीरो बनेंगे अक्षय कुमार, 64 मजदूरों की बचाएंगे जान

Advertisement

अक्षय निभाएंगे रियल लाइफ हीरो जसवंत गिल का किरदार

मिडिया सूत्रों के अनुसार अक्षय कुमार जसवंत सिंह गिल के किरदार पर बन रही फिल्म में गिल का रोल निभाएंगे| जिन्होंने 1989 में अपनी जान की परवाह न करते हुए 64 कोयला खदान मजदूरों की जान बचाई थी| अक्षय जिनका रोल निभा रहे है जसवंत सिंह गिल हादसे के वक्त एडिशनल चीफ माइनिंग इंजिनियर के पद पर थे| जब उन्हें हादसे का पता चला तो उन्होंने बिना कुछ सोचे पानी से भरी कोयले खदान में जाने का निश्चय किया| उनके जूनियर्स ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की| परन्तु उन्होंने कहा वहां मेरी ज्यादा जरुरत है|

एक बार फिर रियल लाइफ हीरो बनेंगे अक्षय कुमार, 64 मजदूरों की बचाएंगे जान

Advertisement

जसवंत गिल की बहादुरी की वजह से उन्होंने 64 खदान मजदूरों को जिन्दा निकाल लिया था| ज्ञात हो कि 1989 की यह घटना अभी तक की सबसे बड़ी कोयला खदान दुर्घटना है| जिसमे 6 मजदूरों की मौत हो गई थी और 64 मजदूरों को सकुशल बचा लिया गया था| एक मजदुर ने 36 घंटे पानी में तैरकर अपनी जान बचाई थी| इन्ही के किरदार में अक्षय कुमार आने वाली फिल्म में नजर आने वाले है|

अक्षय कुमार आने वाले है छोटे परदे पर

अक्षय कुमार एक बार फिर छोटे परदे पर लौट रहे है, वो भी बतौर जज| द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में अक्षय बतौर जज साइन हो चुके है| वही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को भी जज बनाने की कोशिशे की जा रही है| टीवी सूत्रों के अनुसार उन्होंने इस शो में दिलचस्पी तो दिखाई है| परन्तु अभी तक आधिकारिक तौर पर उन्होंने शो को साइन नहीं किया है|

Advertisement
Advertisement