Advertisement

मै क्या खाता हूँ, क्या पीता हूँ, मसला यह नहीं है- भगवंत मान

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के पंजाब के अध्यक्ष भगवंत मान ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है| उनपर शराबी होने का आरोप लगाने वाले लोगो को मान ने जवाब देते हुए कहा- मै तुम्हारी तरह जनता का खून तो नहीं पीता| मै क्या खाता हूँ क्या पीता हूँ, मुद्दा ये नहीं है|

मै क्या खाता हूँ, क्या पीता हूँ, मसला यह नहीं है- भगवंत मान

Advertisement

भगवंत मान क्या खाता-पीता है पंजाब का मुद्दा नहीं है

भगवंत मान ने कहा मै क्या खाता हूँ या क्या क्या पीता हूँ| पंजाब का यह मुद्दा नहीं है| एक निजी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा मेरे खिलाफ मनघडंत बातें बनाई जा रही है| वो भी क्या करें मेरे खिलाफ कुछ और तो मिलता नहीं है| न ही करप्शन, न ही विदेश दौरे, न ही इनकम टैक्स का मामला| तो उन्हें कुछ तो बोलना है, तो यही बोल देते है| मै क्या खाता हूँ, क्या पीता हूँ मुद्दे यह नहीं है| पंजाब के मुद्दे इससे बहुत बड़े है| उनपर काम करना चाहिए| मै कम से कम उनकी तरह जनता का खून तो नहीं पीता| मान ने कहा मेरा जवाब मै नहीं मेरा काम देगा|

भगवंत मान ने घुग्गी पर साधा निशाना

गुरप्रीत घुग्गी के इस्तीफे के बाद मान ने इसकी कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी थी| उन्होंने कहा जब घुग्गी को पार्टी हाईकमान ने पंजाब इकाई में शामिल करने के लिए कहा था| तो उन्होंने इसका समर्थन किया था| मैने अपने क्षेत्र को छोड़कर पंजाब चुनाव में घुग्गी के लिए प्रचार किया था| मैने हर समय गुरप्रीत की मदद की है| शायद मेरी वही मदद करने का सिलसिला मुझे मिल रहा है| घुग्गी केवल सत्ता के लिए पार्टी में आये थे| पार्टी ने उन्हें पद से हटाया, तो उन्होंने पार्टी से ही इस्तीफा दे दिया| इसका सीधा मतलब वो केवल सत्ता के लालच में ही हमसे जुड़े थे|

Advertisement
Advertisement