Advertisement

राहुल की कार पर पथराव में भाजपा का नहीं है कोई हाथ

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर गुजरात के बनास कानठा में हुए पथराव में पार्टी कार्यकर्ताओं की संलिप्तता के आरोपों को आज यह कहकर सिरे से खारिज कर दिया कि भारतीय भाजपा ‘पथराव नहीं पराज्य’ करती है।मानव संसाधन विकास मंत्री जावड़ेकर ने यहां संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि श्री गांधी पर हुए हमले के मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने इन आरोपों का खंडन किया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष की कार पर हुए पथराव में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘पथराव नहीं पराज्य (हार)’ करती है।गौरतलब है कि बनास कानठा के बाढ़ क्षेत्रों का दौरा करने गए श्री गांधी की कार पर आज पथराव किया गया जिससे वाहन का शीशा टूट गया और उनकी सुरक्षा में तैनात एसपीजी के एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया।

Advertisement