Advertisement

आजम खान ने कहा…नीतीश ने महागठबंधन की पीठ में खंजर घोंपा

रामपुर. बिहार में सियासी घमासान पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान ने अलग ही शैली में नीतीश कुमार पर कटाक्ष कसा है. आजम खान ने कहा कि ‘नीतीश ने कई मौकों पर बहुत कुछ त्याग किया है. वह त्यागी व्यक्ति हैं. एक बार त्याग करने पर सत्ता मिली, दूसरी बार त्याग पर भी सत्ता मिली, अब उनका नाम नीतीश त्यागी होना चाहिए।नीतीश की तीखी आलोचना करते हुए सपा नेता ने कहा कि अभी तक त्याग का इतना बड़ा फल मिलते नहीं देखा, काफी निराशा हुई हैइन से. अगर भाजपा के साथ सरकार बनाएंगे, तो वहाँ मोदी जी होंगे, बराक ओबामा तो नहीं होंगे. अखिलेश यादव नहीं होंगे. भाजपा से हाथ मिला कर नीतीश ने महागठबंधन पीठ में खंजर घोंप दिया, हमें क्या, हमने चश्मा लगा रखा है, धूप में रंगीन लगा लेते हैं, नीतीश ने कई लोगों के दिल तोड़े, पद तो उन्हें मिल गया, लेकिन देश के लोगों की राय उनके बारे में अच्छी थी, वह अब नहीं रही।

Advertisement