Advertisement

पैर की रेखाओं में छुपा है आपकी पर्सनैलिटी का राज

Pair Ki Rekhaon Mein Chupa Hai Aapki Personality Ka Raaz

ज्योतिष शास्त्र के भीतर विभिन्न शाखाएं हमें भविष्य में होने वाले शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताती हैं। जन्म विवरण के हिसाब से भविष्य जानना, हस्त रेखा, अंकों की मदद से और यहां तक कि टैरो कार्ड की मदद से भी भविष्य का अनुमान लगाया जाता है।

यूं तो भविष्य जानने के ये सभी तरीके काफी रोचक हैं, लेकिन आज हम यहां रखाओं की बात करेंगे।

Advertisement

हाथ की रेखाओं का अपने आप में ही बड़ा महत्व है, लेकिन अन्य चीज़ों से मिलकर इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। क्या आप जानते हैं कि आपकी जन्म कुंडली और आपके हाथ की रेखाओं के बीच एक खास रिश्ता है?Pair Ki Rekhaon Mein Chupa Hai Apki Personality Ka Raaz

आपके जन्म विवरण के हिसाब से तैयार किया गया कुण्डली चार्ट आपके आने वाले कल के बारे में बताता है। यह हमेशा समान ही रहता है, आपकी मृत्यु तक ये वही बताएगा जो पूरी जिंदगी आपके साथ घटित हुआ। लेकिन यदि आप कुण्डली के कुछ भावों एवं योगों के निवारण हेतु कुछ उपाय अपनाते हैं, तो ये उपाय कितना काम कर रहे हैं ये हाथ की रेखाओं से पता चलता है।

Advertisement

उपायों को सही रूप से अपनाने के बाद हमारी हस्त रेखाएं बदलने लगती हैं। तो देखा आपने कितनी महत्वपूर्ण हैं ये रेखाएं, लेकिन केवल हाथ की ही नहीं, इन हाथों की अंगुलियों की और यहां तक कि पांव के तलवों की रेखाएं भी आपके बारे में बहुत कुछ कहती हैं।

शास्त्रों में विद्यमान सामुद्रिक शास्त्र के बारे में तो आपने शायद सुन ही रखा होगा। समुद्र शास्त्र की मानें तो व्यक्ति के पांव के तलवों पर मौजूद रेखाएं उसके चरित्र एवं आने वाले कल के कुछ संकेत देती हैं। ये संकेत मात्र मनोरंजन नहीं हैं, बल्कि सच में ये व्यक्ति पर पूर्ण रूप से प्रभावी होते हैं।

Advertisement

इन्हें पढ़ने और समझने से व्यक्ति के चरित्र, उसके स्वभाव, उसकी सोच एवं उसका आगामी जीवन कैसा बीतेगा इसके बारे में पता लगाया जा सकता है। पांव के तलवो से कैसे इन सभी बातों को जाना जाता है, यह काफी रोचक है।

यहां पांव के तलवों की शेप, उस पर बने कुछ चिह्न, उनका रंग कैसा है… इन सभी को ध्यान में रखते हुए ही परिणाम घोषित किए जाते हैं। तो चलिए बताते हैं कि किसके पांव के तलवे, क्या कहते हैं……..

हमारे पांव के नीच तलवों पर कुछ खास प्रकार के चिह्न होते हैं, कुछ साधारण आंखों से दिखाई दे जाते हैं लेकिन कुछ को पहचानने के लिए खास तरकीब का इस्तेमाल करना पड़ता है। व्यक्ति के पांव के तलवों के नीच बने चिह्न कुछ इस प्रकार के होते हैं – शंख, छत्र, तलवार, सांप, कमल का फूल, झंडा, इत्यादि।

Advertisement

उपरोक्त बताए गए ये सभी चिह्न सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शुभ माने गए हैं। यदि किसी भी व्यक्ति के पांव के तलवों पर ये चिह्न हों, तो उसे किस्मत वाला माना जाता है। वह लोगों के बीच राजा के समान रहता है, और दुनिया उसकी प्रजा के भांति उसके पीछे-पीछे चलती है।

अब बात करते हैं रंग के आधार पर, क्या कहते हैं आपके पांव के तलवे। जिनके तलवे सांवले या मटमैले रंग के होते हैं, इस तरह के इंसान सभी परिस्थितियों में खुश रहने वाले होते हैं। इन्हें आप स्वभाव की दृष्टि से एक श्रेष्ठ व्यक्ति कह सकते हैं।

उनका सामाजिक व पारिवारिक जीवन सामान्य रहता है। उन्हें कई स्थानों पर घूमने का मौका मिलता है। सबसे अच्छी बात यह है कि ऐसे लोगों के पास धन की कमी नहीं रहती है और यदि कभी कोई कमी आ भी जाए तब भी वह हमेशा सकारात्मक व्यवहार ही करते हैं।

सफेद रंग के तलवे वाले लोग शराबी व नशेड़ी होते हैं। ऐसे लोग किसी भी धार्मिक विषय पर कम विचार करते हैं। यूं कहें कि इनकी रुचि धार्मिक क्षेत्र में कम ही होती है। ये अपने मन की करने वाले होते हैं।

जिनके तलवे काले होते हैं वह संतानहीन हो सकते हैं। काले रंग के तलवे आमतौर पर कई बीमारियों का संकेत देते हैं, यदि आपके या आपके किसी करीबी के पांव के तलवे प्राकृतिक रूप से ही काले हों तो उन्हें जल्द ही सचेत कर दें। ऐसे लोग कई बीमारियों का शिकार रहते हैं तथा ये लोग जीवन भर पैसों की तंगी में जीते हैं।

यदि किसी डॉक्टर से पूछें तो वह पीले तलवे होने का कारण अनियमित आहार बताएगा। खान-पान सही ना होने से कमजोरी के कारण शरीर पीला पड़ने लगता है। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के पास पीले तलवे होने के कुछ मुख्य कारण हैं।

Advertisement

यदि किसी के पांव के तलवे पीले हों, साथ ही अंगुलियां मोर के पंजों की तरह खुली-खुली व पांव में नीली नसें उभरी हुई हों तथा तलवा हमेशा ठंडा रहता हो तो ऐसे व्यक्ति जीवनभर पैसों की तंगी के कारण परेशान रहते हैं। यदि धन इनकी जिंदगी में आता भी है, तो वह अनचाहे रूप से खर्च हो जाता है।

आपके पांव के तलवे सपाट हैं, चौड़े हैं या फिर कुछ टेड़े-मेड़े आकार के हैं, इससे भी आपके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। सपाट पैरों वाले लोग खुले विचारों के होते हैं। ऐसे इंसान स्वाभाविक रूप से ही समाज की सेवा करने के लिए बने होते हैं। लोगों की मदद करना, पल-पल उनके लिए मौजूद रहना और मुश्किल की घड़ी में अपनी जान लगा देना इनके स्वभाव का हिस्सा होता है।

अब बात करते हैं कि आपके पांव के तलवे की रेखाएं क्या कहती हैं। जिनके तलवे की एक रेखा एड़ी से निकलकर अंगूठे के मध्य भाग में पहुंचती है, ऐसे लोग धनवान और लालची होते हैं। इनका लालचीपन ही इन्हें बुरा इंसान बना देता है।

Advertisement
Advertisement