Advertisement

आयकर विभाग ने लालू प्रसाद यादव के ठिकानो पर मारे छापे

आयकर विभाग मंगलवार सुबह 8:30 बजे से आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 22 ठिकानो पर छापेमारी कर रही है| यह छापे लालू प्रसाद यादव की 1000 करोड़ की बेनामी संपत्ति के मामले में लगे है| लालू के अलावा सांसद प्रेमचंद गुप्ता के बेटो के आवास पर भी आयकर विभाग ने छापे मारे| इनकम टैक्स सुबह से ही दिल्ली, गुरुग्राम के इलाको में भी छापेमारी कर रहा है|

आयकर विभाग ने लालू प्रसाद यादव के ठिकानो पर मारे छापे

Advertisement

लालू प्रसाद यादव ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है

लालू प्रसाद यादव ने चापो को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है| आपको बता दे यह छापे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेनामी संपत्ति के खिलाफ अभियान के चलते हो रहे है| मोदी ने यह पहले ही बोल दिया था कि कोई भी अपराधी नहीं बक्शा जायेगा|

इसे बदले कि भावना से न जोड़ा जाये- सुशील मोदी

बिहार भाजपा प्रमुख सुशील मोदी ने तुरंत प्रेस कॉन्फ्रेंस की| जिसमे उन्होंने बताया कि मैंने बेनामी संपत्ति को लेकर कई नाम उजागर किये थे| जिसमे लालू, प्रेमचंद गुप्ता समेत आधा दर्जन नेता है| मैंने अपील की थी इस सूची पर ध्यान देने के लिए| मै आशा करता हूँ कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार इसे बदले की भावना नहीं कहेंगे| यह एक क़ानूनी प्रक्रिया है| सुशील मोदी ने आरोप लगाया था कि लालू और उनके परिवार ने अवैध रूप से 200 करोड़ रुपये की जमीन का स्वामित्व किया था और उसी पर 750 करोड़ रुपये मूल्य के एक मॉल का निर्माण किया था।

Advertisement

लालू यादव के बेटे पर मॉल साइट से पटना चिड़ियाघर में 90 लाख रुपये में मिट्टी बेचने का आरोप लगाया गया था। आरोपों के खिलाफ अपने बेटे का बचाव करते हुए लालू ने कहा था, “चिड़ियाघर में कोई मिट्टी नहीं बेची गई थी”।

Advertisement