Advertisement

योगी को मिला मोदी से गिफ्ट, सड़को के लिए मिले 10 हजार करोड़

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की| दोनों के बीच लगभग 1 घंटे तक बातचीत हुई| जिसमे योगी ने पीएम मोदी को योग दिवस को लेकर चल रही तैयारियों से अवगत कराया|

21 जून को सीएम योगी और पीएम मोदी करेंगे एक साथ योग

आने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को सीएम और पीएम दोनों एक साथ लखनऊ में योग करते नजर आएंगे| दोनों की मुलाकात में उत्तर प्रदेश के विकास के साथ-साथ किसानो को लेकर भी चर्चा हुई| किसानो और गरीबो के लिए नई योजनाओ को लेकर भी बातचीत हुई| जिसमे किसानो और गरीबो के विकास को सबसे ऊपर रखने को कहा गया है|

Advertisement

योगी को मिला मोदी से गिफ्ट, सड़को के लिए मिले 10 हजार करोड़

बुंदेलखंड को मिला 6 लेन-हाइवे

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि बुंदेलखंड को बहुत बड़ी सौगात मिली है| यहाँ की खुशहाली के लिए केंद्र ने यहाँ के 6 लेन-हाइवे को पास कर दिया है| साथ ही लखनऊ के लिए सात एलिवेटेड रोड के लिए भी मंजूरी मिल गई है| इसके अलावा संगम नगरी इलाहबाद के लिए भी कई प्रोजेक्ट्स पास कर दिए गए है| सीएम ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद् कहा| सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा उत्तर प्रदेश के अधिकतर प्रोजेक्ट्स पास हो गए है| इसके लिए हम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का धन्यवाद करते है|

Advertisement

उन्होंने बताया यूपी के लिए लगभग 10 हजार करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट्स पास किये गए है| उन्होंने बताया गडकरी जी के साथ उत्तर प्रदेश की सड़को को लेकर काफी विचार-विमर्श हुआ| मुख्यमंत्री ने 73 राजकीय मार्गो को राष्ट्रीय राजमार्ग में बदलने के लिए भी उनसे चर्चा की| उन्होंने कहा कुल मिलकर आज की मुलाकात प्रदेश के लिए नए विकास को लेकर की गई| जिसमे हम सफल भी हुए|

Advertisement