राम प्रसाद बिस्मिल शायरी

देश हित पैदा हुये हैं देश पर मर जायेंगे

राम प्रसाद बिस्मिल शायरी

देश हित पैदा हुये हैं देश पर मर जायेंगे मरते मरते देश को जिन्दा मगर कर जायेंगे

राम प्रसाद बिस्मिल शायरी

हमको पीसेगा फलक चक्की में अपनी कब तलक खाक बनकर आंख में उसकी बसर हो जायेंगे

राम प्रसाद बिस्मिल शायरी

कर वही बर्गें खिगा को बादे सर सर दूर क्यों पेशबाए फस्ले गुल है खुद समर कर जायेंगे

राम प्रसाद बिस्मिल शायरी

खाक में हम को मिलाने का तमाशा देखना तुख्मरेजी से नये पैदा शजर कर जायेंगे

राम प्रसाद बिस्मिल शायरी

नौ नौ आंसू जो रूलाते है हमें उनके लिये अश्क के सैलाब से बरपा हश्र कर जायेंगे

राम प्रसाद बिस्मिल शायरी

गर्दिशे गरदाब में डूबे तो परवा नहीं बहरे हस्ती में नई पैदा लहर कर जायेंगे

राम प्रसाद बिस्मिल शायरी

क्या कुचलते है समझ कर वह हमें बर्गे हिना अपने खूं से हाथ उनके तर बतर कर जायेंगे

राम प्रसाद बिस्मिल शायरी

नकशे पर है क्या मिटाता तू हमें पीरे फलक रहबरी का काम देंगे जो गुजर कर जायेंगे

राम प्रसाद बिस्मिल शायरी

यह सबब है जो हमारी वो खबर रखते नहीं

एक और शायरी  

राम प्रसाद बिस्मिल शायरी

यह सबब है जो हमारी वो खबर रखते नहीं, बेअसर नाले हैं कुछ ऐसा असर रखते नहीं।

राम प्रसाद बिस्मिल शायरी

ख़ान:-ए-सय्याद से उड़कर, चमन तक जाएं क्या, हम तो अपने बाजुओं में बालो-पर रखते नहीं।

राम प्रसाद बिस्मिल शायरी

सर हथेली पर लिए हैं सरफरोशाने-वतन, तन से जो उतरे न सर, ऐसा वो सर रखते नहीं।

राम प्रसाद बिस्मिल शायरी

इस तरह तुम हो गए हो किस लिए यूं बेखबर, सब की रखते हो खबर मेरी खबर रखते नहीं।

राम प्रसाद बिस्मिल शायरी

बेहुनर हो कर हुए मशहूर 'बिस्मिल' किस तरह, सच तो यह है वो कोई ऐसा हुनर रखते नहीं।